नई तकनीक बताने वाली चार कंपनियों का सम्मान
भीलवाड़ा | तीनदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ। इसमें अच्छी नई तकनीक का प्रदर्शन करने पर चार कंपनियों का सम्मान किया गया।
भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फैडरेशन के सचिव प्रेम गर्ग ने बताया कि पिकानोल कंपनी के इंडिया हैड काशी विश्वनाथन, बिरला समूह की विस्कॉस फाइबर के प्रतिनिधि किशोर कोठारी, वाटरजेट लूम को प्रदर्शनी में लाने वाले सूरत के क्रिएटिव ग्रुप के हरीश जीगवानी और पर्यावरण क्षेत्र में नई तकनीक प्रस्तुत करने के लिए असावा इंसुलेशन प्राइवेट लिमिटेड के मनीष असावा का सम्मान किया गया। समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, उद्योगपति सुशील जैन, संजय मुरारका, पुनीत महरिया, योगेश बियाणी, अनिल सोनी, हरिसिंह सोलंकी, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश शर्मा आदि उपस्थित थे।