धूमधाम से मनाया श्रीयादे माता का जन्मोत्सव
भीलवाड़ा | प्रजापतिसमाज की ओर से बुधवार को श्रीयादे जयंती धूमधाम से मनाई। मेवाड़ प्रजापति समाज एवं छात्रोत्थान संस्थान की ओर से द्वारकाधीश मंदिर से वाहन रैली निकाली। संरक्षक हरदेव कुंडीवल नारायण खुखवाल अध्यक्ष नानू राम खुखवाल कोषाध्यक्ष मोहन लाल नागा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली सूचना केंद्र, महाराणा टॉकिज, सांगानेरी गेट होकर प्रजापति समाज के छात्रावास पहुंची। जहां रक्तदान शिविर 51 यूनिट रक्त संग्रहण किया।
77 यूनिट रक्तदान
प्रजापतिनवयुवक संस्थान की ओर से सिखवाल छात्रावास आजादनगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। संस्थान अध्यक्ष कन्हैया लाल प्रजापति ने बताया कि मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्तदान किया गया। श्री यादे मां जयंती पर रात्रि जागरण का आयोजन भी हुआ। जिसमें कलाकारों ने भजनों की रोचक प्रस्तुति दी।