हौसले वालों ने लिया रिवाल्विंग झूले का आनंद
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
चित्रकूटधाम में चल रहे भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में बुधवार को हौसले वाले युवाओं ने ही रिवाल्विंग झूले का लुत्फ उठाया, इसके अलावा तो लोग झूले को दूर से ही देखते रहे। सबसे मजेदार बात यह रही कि इस झूले पर झूलने का हौसला दिखाने वालों में युवतियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक थी। ग्रुप में आने वाली लड़कियों के मुंह से झूले में रिवाल्विंग राउंड आते ही हू-हू की आवाजें गूंजने लगी। इससे पूरे मेले का ध्यान झूले को देखने में लग गया। लड़कों ने भी ग्रुप में झूले का मजा लिया लेकिन उनमें से कई तो बीच में ही उतर गए।
मेले में शाम के समय लाठी कॉमर्स क्लासेज के डायरेक्टर प्रदीप लाठी सुनीत नैनावटी, कृष्णा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. कैलाश काबरा, एसटेक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कैलाश तोतला मानकंवर तोतला सहित आकाश इंस्टीट्यूट के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर कुलदीप पालरवाल ने गणपति की आरती उतारी। बाद में अतिथियों ने मेले का विजिट भी किया। सभी अतिथियों ने मेले में मनोरंजन और खरीदारी की व्यवस्था की सराहना की।
भीलवाड़ा. दैनिकभास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में बुधवार शाम गणेश आरती करते अतिथि।
मेले में आई स्टाल में से कश्मीरी शॉल का अलग ही रुतबा है। यहां दस हजार से लेकर एक लाख रुपए तक की पशमीना की शॉल उपलब्ध है। इस स्टॉल पर आकर दर्शक एक बार तो ठिठक ही जाता है।
{युवाओं में है उत्साह
{दस हजार से एक लाख तक की शॉल