भीलवाड़ा|अतिरिक्त जिलाकलक्टर (शहर) आनंदीलाल वैष्णव ने कहा कि युवाओं के
भीलवाड़ा|अतिरिक्त जिलाकलक्टर (शहर) आनंदीलाल वैष्णव ने कहा कि युवाओं के हित में एक बहुत ही अच्छी सोच के साथ आरएसएलडीसी का गठन किया गया है। सभी संबंधित विभागों का दायित्व है कि अपने कार्यक्षेत्र से बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास केन्द्रों तक पहुंचाएं। उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएं। एडीएम(सिटी ) वैष्णव बुधवार को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के तत्वावधान में जिला स्तरीय कौशल एवं आजीविका विकास समिति की मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने जिले में नए पांच प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड, लॉरस एजुटेक प्रालि, पौद्दार मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एवं गोयल फैशंस, निफा को केन्द्र संचालित करने के निर्देश दिए। जिला प्रबंधक महेन्द्र सिंह तंवर ने आजीविका विकास निगम की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएं : वैष्णव