भीलवाड़ा| रामधामके पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट से युवक
भीलवाड़ा| रामधामके पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भोपालगंज निवासी दिनेश पुत्र रामेश्वरलाल काबरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोतवाली पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे उदयपुर-जयपुर चेतक एक्सप्रेस की चपेट से युवक की मौत की सूचना पर कोतवाली में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिनाख्त के प्रयास किए। भोपालगंज निवासी गोपाल काबरा ने उसकी शिनाख्त अपने भाई दिनेश काबरा (46) के रूप में की। 10-15 मिनट बाद ट्रेन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत