भीलवाड़ा | कांग्रेसएवं उसके विभिन्न संगठनों ने बुधवार को पूर्व
भीलवाड़ा | कांग्रेसएवं उसके विभिन्न संगठनों ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। एनएसयूआई के जिला महासचिव नरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर में हुए कार्यक्रम में छात्रसंघ सचिव राज घावरी ने पायलेट को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। टीकम जाट, आशुतोष शर्मा, विनय पारीक, उदयलाल गाडरी आदि ने पायलट की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाए। भारतीय युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हिमांशुल माथुर, भगत वैष्णव, सुरेंद्र पारीक, अजय अग्रवाल आदि ने पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके योगदान एवं सेवाकार्यों को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पार्षद विश्वबंधु सिंह राठौड़, केशव भुरानी, ताहिर पठान, अब्दुल शेख बारी, महावीर सिंह भाटी, मनोज यादव, रामेश्वर चौधरी, विवेक जैन, राजेश बंसल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजेश पायलट को याद किया