पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलमंडी बालिका स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित

गुलमंडी बालिका स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलमंडी बालिका स्कूल में जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भास्करसंवाददाता| भीलवाड़ा

जबतक हम पानी के प्रबंधन को संस्कार का हिस्सा नहीं बनाएंगे, तब तक आने वाली पीढ़ियों के लिए हम इसे सहेज नहीं रख पाएंगे। यह बात उपभोक्ता अधिकार समिति के केंद्रीय सचिव एवं जिला स्तरीय उपभोक्ता सतर्कता समिति सदस्य प्रहलादराय व्यास ने बुधवार को कही। वे गुलमंडी बालिका स्कूल में जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्यक्रम में बालिकाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा राजस्थान के लोगों को एक-एक बूंद पानी का संरक्षण ही नहीं करना है, बल्कि पानी की हर एक बूंद का सही एवं किफायत से उपयोग करना होगा। संस्था प्रधान गीता गुर्जर ने अभियान की जानकारी देते हुए बालिकाओं को पानी बचाने की शपथ दिलाई।

संस्कार का हिस्सा बने जल प्रबंधन : व्यास

खबरें और भी हैं...