भीलवाड़ा | राजस्थानीफिल्म कजराली-नखराली 19 फरवरी को प्रदेश के कई
भीलवाड़ा | राजस्थानीफिल्म कजराली-नखराली 19 फरवरी को प्रदेश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भोपाल के सचिन चौबे, बीकानेर के इमरान खान एवं पंजाब की नेहाश्री ने मुख्य भूमिका निभाई है। नेहा दोहरी भूमिका में है। बुधवार को ये कलाकार फिल्म के प्रमोशन के लिए भीलवाड़ा आए। प्रोड्यूसर रमन यादव एवं डायरेक्टर लखविंदर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह पारिवारिक फिल्म है जिसमें विकसित राजस्थान की झलक के साथ-साथ युवा पीढ़ी के हिसाब से भरपूर मनोरंजन है। अंदाज खान, सिकंदर चौहान, साजिद खान एवं जहीर शेख की भी भूमिका है। स्थानीय कलाकारों ने कलाकारों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
कजराली-नखराली 19 से सिनेमाघरों में