पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 दिन में बहा हजारों लीटर पानी

7 दिन में बहा हजारों लीटर पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जलदायविभाग के पास शहर को पिलाने के लिए पानी नहीं हैं लेकिन लगता है बहाने के लिए है। सात दिन से पांसल चौराहा के पास पाइप लाइन फूटी है। हर दिन करीब 15 हजार लीटर पानी बह रहा है। फिर भी मरम्मत नहीं की जा रही। जबकि दो दिन पहले इसकी सूचना जलदाय विभाग में दी गई। जलदाय विभाग का कार्यालय इस स्थान से आधा किलोमीटर दूर भी नहीं है।

पर्याप्त बारिश नहीं होने से शहर के मुख्य पेयजल स्त्रोत मेजा बांध में नाम मात्र का पानी आने से शहर में पेयजल संकट की स्थिति बन गई। विभागीय अधिकारियों ने 72 के बजाय शहर में जलापूर्ति अंतराल 96 घंटे कर दिया। इसके बावजूद आपूर्ति नहीं सुधरी तो रोज करीब पांच लाख रुपए खर्च कर नसीराबाद से रेल द्वारा बिसलपुर बांध का पानी लाकर शहरवासियों की प्यास बुझाई जा रही है। वहीं दूसरी और पांसल चौराहा के पास संतोष कॉलोनी की टंकी भरने के लिए डाली गई राइजिंग लाइन शिवनगर, मीरानगर आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई करने वाली वितरण लाइन दो जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। रोज इन क्षतिग्रस्त लाइनों से करीब 15 हजार लीटर पानी बह रहा है। दो दिन पूर्व पास ही चाय की होटल करने वाले लेबर कॉलोनी निवासी भंवर सिंह, दो पहिया वाहन सुधारने वाले दुर्गालाल मनोज माली ने जलदाय विभाग के कंट्रोल रूम स्थित टेलीफोन नंबर 240330 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद किसी ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की सुध नहीं ली। ऐसे में पानी बहने का क्रम बुधवार रात भी जारी रहा। इस पर पीएचईडी के एक्सईएन रामप्रसाद मौर्य से बात करनी चाही, लेकिन उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं करने से संपर्क नहीं हो सका।

आज कराएंगे ठीक

पीएचईडीके एईएन शांतिलाल जोशी का कहना हैं कि बुधवार शाम को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। गुरुवार सुबह ठेकेदार को कह कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। दो दिन पूर्व शिकायत हुई थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

कुंभा सर्किल के पास भी ऐसी स्थिति

आजादनगरमें कुंभा सर्किल के पास ही गत दो दिन से यही नजारा देखा गया था। मंगलवार शाम सर्किल से नीचे की तरफ एक कॉम्पलेक्स के पास रोड पर खोदे गए बड़े गड्ढे से हजारों लीटर पानी बह कर नालियों में पहुंच रहा था। बुधवार को भी इस गड्ढे आसपास में पानी भरा देखा गया था।

एटीएम बैंकों के बाहर कीचड़

लगातारसात दिन से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी बहने के कारण आसपास स्थित दो-तीन बैंकों एटीएम के बाहर कीचड़ हो गया। इससे इन बैंकों एटीएम में राशि निकासी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा पाइप लाइन के आसपास बैठकर कामधंधा करने वालों का व्यवसाय भी चौपट हो रहा है।

भीलवाड़ा . पांसलचौराहे पर पाइप से लीकेज के कारण सड़क किनारे बना तालाब।

खबरें और भी हैं...