सीतादेवी कॉलेज में भी मनी बसंत पंचमी
भीलवाड़ा | स्थानीयसिंधुनगर स्थित सीता देवी महाविद्यालय में आज बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा आराधना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सरस्वती वंदना के बाद छात्र छात्राओं ने सभी उपस्थित समुदाय का तिलक रोली से अभिनंदन किया। प्राचार्य डॉ के.एस. मेहता ने इस दिवस की सार्थकता पर विचार प्रकट किए। संस्था निदेशक पुष्पेन्द्र दामोदर तोतला ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।