तीसरी आंख की जद में जिला जेल
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
जिलाकारागृह अब तीसरी आंख की जद में हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिला जेल में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे जेल के हर कोने की हर गतिविधि जेलर के चैंबर में लगी दो बड़ी स्क्रीन पर बताते रहेंगे। सेंट्रल जेल के साथ ही प्रदेश की जिला जेलों में जेल विभाग ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कैमरे लगवाए हैं। भीलवाड़ा में भी 25 लाख की लागत से जेल के अंदर बाहर 25 कैमरे लगाए गए हैं। बैरक, टॉयलेट, मुलाकात कक्ष, ओपन परिसर, भीतरी भाग में होने वाली बंदियों की गतिविधियों को जेलर कक्ष में लगी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से अधिकारियों को दिखाएंगे। रात-दिन ये कैमरे जेल के लाइव फुटेज देते रहेंगे।
घूमतेरहेंगे पांच कैमरे
जेलडीएसपी सुमन मालीवाल का कहना है कि जेल में लगाए 25 में से पांच कैमरे पीटीजेड हैं। ये लगातार 360 डिग्री पर घूमते रह कर जेल के हर कोने की गतिविधि को मैन स्क्रीन तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा 20 कैमरे बैरक, मुलाकात कक्ष आदि जगह लगाए गए, जो वहां होने वाली गतिविधियां बताएंगे।
जेलरकक्ष में लगी दो स्क्रीन
जेलके भीतरी भाग के साथ ही मैन गेट आदि जगह लगे कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए जेलर कक्ष में दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जेल के भीतर बाहरी क्षेत्र में लगे 25 कैमरों की लाइव स्थिति जेलर कक्ष में लगी दो बड़ी स्क्रीन पर लगातार प्रदर्शित होती रहेगी। जेल में कैमरे लगने से अब बाहर से भी कोई व्यक्ति जेल अधिकारियों से मिलने जाएगा तो वह भी कैमरे की जद में रहेगा।