पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पथिक नगर में पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

पथिक नगर में पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| पीपुलफाॅर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने विजयसिंह पथिक नगर में सैकड़ों पेड़ों को अवैध रूप से काटने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते पथिक नगर के कुछ स्वार्थी लोगों ने अपनी कार की पार्किंग के लिए विशालकाय पेड़ों की बलि ले ली वहीं दूसरी ओर अनेक लोगों ने नगर विकास न्यास के बनाए उद्यानों के अन्दर बाहर और कुछ लोगों ने अपने मकान के बाहर लगे पेड़ों को काटने का शर्मनाक कृत्य किया है।

जाजू ने पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर से पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

खबरें और भी हैं...