स्कूलों में हुआ सरस्वती पूजन बागानों में मना बसंतोत्सव
भीलवाड़ा. महावीर इंटरनेशनल की महिलाएं बेबी किट देते हुए।
बसंत पंचमी पर्व मनाया, मंदिरों में भी अनुष्ठान हुए
भास्करसंवाददाता | भीलवाड़ा
बसंतपंचमी पर्व शुक्रवार को मनाया गया। स्कूलों में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की गई। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से पार्कों, उद्यानों समाज के भवनों में बसंतोत्सव मनाया गया। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में देव प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी को धवल पीत वस्त्र पहनाए गए। अभिषेक भजन-कीर्तन भी हुए।
राजकीय विधि कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महिला आश्रम स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजा की गई। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी मौजूद थे। राउमावि राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य डॉ. महावीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती की प्रतिमा का शृंगार किया गया। समाजसेवी गोविंदप्रसाद सोडाणी, शिक्षाविद श्यामसुंदर भट्ट, साहित्यकार राधेश्याम शर्मा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था। राजकीय आदर्श बालिका माध्यमिक स्कूल बड़ा महुआ में अंतररष्ट्रीय मारवाड़ महिला संघ उपाध्यक्ष ममता मोदानी एवं प्रधानाध्यापक एसएन व्यास के आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिला पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार पुरोहित ने बताया कि पाठक संवाद में साहित्य बसंत पंचमी महोत्सव पर चर्चा की गई। राजस्थान पब्लिक मिडिल स्कूल बापूनगर लेबर कॉलोनी में रंगोली वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शबाना, याशिता, शर्मिन, लकिता रोहन कटारिया विजेता रहे। आज़ाद नगर स्थित महेश्वरी पब्लिक स्कूल में सभी छात्र पीले परिधान पहनकर आए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आरती से हुई। छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा की। प्रकृति पर्यावरण की जानकारी महत्त्व से सभी को परिचित कराया गया। सेंट्रल एकेडमी स्कूल में समारोह की शुरुआत एडमिनिस्ट्रेटर ओपी तिवारी, प्रधानाचार्य शालिनी दीक्षित, प्री प्राइमरी इंचार्ज कुसुम तिवारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलन से की।
संस्थाओंने किए सेवाकार्य
विवेकानंदकेंद्र द्वारा आनंदालय में कृष्णा चित्तौड़ा एवं सुमन पाराशर के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल के मीरां केंद्र की ओर से महात्मा गांधी चिकित्सालय में पीएमओ डॉ. केसी पंवार जोन चेयरपर्सन प्रमिला नैनावटी के आतिथ्य में शिशुओं को बेबी किट दिए गए। महावीर इंटरनेशनल मुस्कान की ओर से हेलन केलर स्कूल में फल बांटे। लायनेस क्लब द्वारा संतोष मुखीजा, जोन सेक्रेटरी निर्मला भड़कत्या मंजू पोखरना के आतिथ्य में बसंतोत्सव मनाया गया। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा सहेली की ओर से कांचीपुरम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी तरह से राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा इंद्रप्रस्थ टावर स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास बसंतोत्सव मनाया गया। जलधारा विकास संस्थान की ओर से हरणी महादेव स्थित नर्सरी में 31 पौधे रोपे गए। संस्थान सचिव बालकृष्ण ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित लोगों को वृक्ष मित्र बनाते हुए पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया गया।