धुआं रहित गांव अभियान के बारे में दिए सुझाव
भीलवाड़ा | धुंआरहित गांव अभियान को लेकर भाग्यलक्ष्मी गैस एजेंसी के प्रबंधक सीताराम सरपंच ने शनिवार को भारत पेट्रोलियम के एडिशनल डायरेक्टर एस रमेश अन्य अधिकारियों को धुंआ रहित गांव अभियान संबंधी सुझाव दिए। एस रमेश ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से गांव के प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन हो जाता है तो वह गांव धुंआ रहित गांव हो जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होगा। सरपंच ने रमेश को फड़ पेंटिंग भी भेंट की।