कला उद्योग एवं विज्ञान प्रदर्शनी
भीलवाड़ा। तिलकशिक्षण सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को तिलक पब्लिक स्कूल एवं तिलक एकेडमी में कला उद्योग एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ व्यवस्थापक सुरेश कुमार बाहेती एवं प्रधानाध्यापिका साधना बाहेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यापकों के निर्देशन में कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने वेस्ट ऑफ बेस्ट से कैंडल स्टैंड, तराजू एवं अखबार डिस्पोजल से सुंदर आकर्षक वस्तुएं बनाई। इस दौरान प्रेमकंवर राठौड़, रेखा शर्मा, तारा अहलूवालिया, वंदना चुंडावत, पंकज जैन, सत्येंद्र, अशोक जैन आदि उपस्थित थे।