पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुर्वेद यूनानी डॉक्टर जारी कर सकेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

आयुर्वेद यूनानी डॉक्टर जारी कर सकेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। सेन्ट्रलकाउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन, नई दिल्ली की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार रजिस्टर्ड आयुर्वेद यूनानी डॉक्टर अब मेिडकल फिटनेट सर्टिफकेट जारी कर सकेंगे। सीसीआईएम की अिसस्टेंट रजिस्ट्रार शमशान बानो के अनुसार वर्तमान में सरकारी सेवारत एलोपैथिक डॉक्टर ही प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। आदेश 17 सी, आईएमसी की धारा 1970 के तहत जारी करते हुए देश के सभी राज्यों के विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर राकेश पाण्डेय का कहना है कि देश के आयुर्वेद के 305 यूनानी की 42 मेडिकल कॉलेजों के करीब तीन लाख से ज्यादा आयुष डॉक्टर मरीजों को अब मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे। इस आदेश से प्रदेश देश में सिर्फ सरकारी कर्मचािरयों -अधिकारियों को राहत मिलेगी बल्कि निजी संस्थानों में कार्यरत उन लाखों कर्मचारियों को भी सुविधा हाेगी, जिन्हें मेडिकल लीव के लिए रजिस्टर्ड डॉक्टर के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

खबरें और भी हैं...