पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटेज मोबाइल कॉल डिटेल में हत्या का राज

फुटेज मोबाइल कॉल डिटेल में हत्या का राज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीखेड़ा के पास ट्रेलर ड्राइवर की हत्या के मामले पर से छठे दिन भी पर्दा नहीं उठ पाया है। गुजरात गए पुर थाना पुलिस के दोनाें दल शनिवार को टोल नाकों के फुटेज लेते हुए लौट आए। पुलिस अब ये फुटेज देखकर तथा ड्राइवर के मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुर ओवरब्रिज से करीब आधा किलोमीटर दूर 8 फरवरी की रात खड़े ट्रेलर में अजमेर जिले के रेण निवासी गोपाल बैरवा की खून सनी लाश मिली थी। उसकी सिर में देशी कट्टे से गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्या का राजफाश करने के लिए पुर पुलिस का एक दल गुजरात में वापी भेजा था जिसने रास्ते के टोल नाकों से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए। वापी में कुछ लोगों से पूछताछ भी की, पर ड्राइवर की हत्या का सुराग नहीं लगा। वहीं शुक्रवार को भावनापुर गई टीम भी वापस लौट आई। एएसआई शंकरलाल ने बताया कि अब फुटेज कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। मोडासा मंगलवाड़ टोल नाके पर ड्राइवर के साथ दिखे सफेद शर्ट वाले व्यक्ति का फोटो भी गोपाल के परिजनों गांव में अन्य लोगों को दिखा उसकी पहचान के प्रयास किए जाएंगे। गोपाल के परिचित ड्राइवर लीलाराम से भी तफ्तीश में सहयोग लिया जा रहा है।

ट्रेलर में ड्राइवर की लाश का मामला, गुजरात गई दोनों पुलिस टीमें लौटीं

खबरें और भी हैं...