आज देंगे उपहार, युवा हैं तैयार
भीलवाड़ा 14फरवरी अपने अजीज को उपहार देने का दिन है। इस बार रविवार का संयोग इसे खास बना रहा है। इसलिए युवाओं ने भी विशेष तैयारियां की हैं। एक दिन पहले शनिवार को कार्ड शॉप, गिफ्ट आइटम्स के शो रूम पर खासी भीड़ रही। दिल के आकार के चॉकलेट्स, लॉकेट, की-चैन, परफ्यूम भी खूब बिके। फ्लोरिस्ट्स ने अलग-अलग रंगों के फूल जयपुर, अजमेर, कोलकाता आदि जगहों से मंगवाए हैं। गुलाब के बुके की तो कई दिन पहले से एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। कुछ होटलों और रिसोर्ट ने पैकेज भी ऑफर किए हैं।
पुलिसरखेगी कड़ी नजर : किसीअप्रिय स्थिति से निबटने के लिए रविवार को पार्कों के आसपास पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा। शिवसेना ने वेलेंटाइन डे का विरोध करने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ता सूचना केंद्र पर ग्रीटिंग कार्ड की होली जलाएंगे। वहीं गायत्री परिवार ने इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है।
भीलवाड़ा. शनिवार को एक शो-रूम में गिफ्ट पसंद करती युवतियां।