चार जगह बिजली चोरी पकड़ी
कांवाखेड़ा में गत दिनों जारी कनेक्शनों की जांच करने गई डिस्कॉम की टीम ने खेड़ाखूंट माता मंदिर के आसपास चार जगह बिजली चोरी पकड़ी। मंदिर के पास से निकल रही लाइन के ज्वाइंट से देव डेयरी, घीसीबाई, लादी बाई जाट आदि ने सीधे तार डाले हुए थे। निगम की कार्रवाई के दौरान वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए अौर गालीगलौज करने लगे। इसके चलते टीम सर्विस लाइन की केबल भी जब्त नहीं कर सकी। करीब पचपन हजार रुपए की पैनल्टी बनाई गई है। एक्सईएन राजपाल सिंह ने बताया कि काली केबल दो मीटर जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इस क्षेत्र में कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन दिए थे। हम उन कनेक्शनों की स्थिति देखने गए थे। रास्ते में चोरी का मामला पकड़ में आया।