पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में गिरने से बोरिंग मशीन के श्रमिक की मौत

कुएं में गिरने से बोरिंग मशीन के श्रमिक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा बबराणागांव में शुक्रवार देर रात बोरिंग मशीन के श्रमिक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके साथियों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि एसआरएसएस बोरिंग कंपनी के वाहन पर काम कर रहे तमिलनाडु के त्रिचलकूट जिले के कालियाम निवासी वैंकटाचल्लन पुत्र मजुल सामी फउयाची शुक्रवार रात बबराणा गांव के देवा पुत्र मोती गाडरी के कुएं में बोर करने पहुंचा। बोरिंग के बाद सामान भरने के दौरान पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...