भीलवाड़ा | पल्सपोलियो अभियान 21 फरवरी को चलाया जाएगा। सीएमएचओ
भीलवाड़ा | पल्सपोलियो अभियान 21 फरवरी को चलाया जाएगा। सीएमएचओ जेसी जीनगर के अनुसार, पांच साल तक के बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। पोलियो बूथ पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर्मचारी रहेंगे। कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रहने पर संबंधित डॉक्टर, पर्यवेक्षक और कार्मिक पर कार्रवाई होगी। पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम और शहरी क्षेत्र की स्लम कच्ची बस्तियों के लिए भी टीमें बनाई गई है।
21 को पिलाएंगे पोलियो की दवा