राष्ट्रीय लोक अदालत आज
भीलवाड़ा|राष्ट्रीय विधिकसेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें बैंक प्रकरण, एनआई एक्ट अन्य वसूली संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामलों के साथ ही वसूली संबंधी मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामले रख राजीनामे से निस्तारण करवाकर समय धन की बचत कर सकते हैं।