आजादनगर से किशोरी लापता, प्रतापनगर थाने में अपहरण का मामला
भीलवाड़ा | आजादनगरमें कुंभा सर्किल के पास रहने वाली किशोरी करीब पांच दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला तब शुक्रवार को प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी 7 फरवरी को बिना बताए घर से निकल गई। वह क्षेत्र के ही स्कूल में सातवीं में पढ़ती है।