पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैस सिलेंडर भभकने से झुलसी किशोरी की मौत

गैस सिलेंडर भभकने से झुलसी किशोरी की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीबएक सप्ताह पहले केरिया खेड़ा गांव में गैस सिलेंडर भभकने से झुलसी किशोरी की जयपुर में अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना में परिवार के 6 सदस्य झुलस गए थे। बदनौर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उसके भाई विक्रमसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। बदनौर थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि 4 फरवरी की रात केरिया खेड़ा में उग्रसिंह राजपूत के घर पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर भभक गया। इससे गणेश कंवर (40) प|ी उग्रसिंह राजपूत, पारसकंवर (17) पुत्री उग्रसिंह, उम्मेद सिंह (40) पुत्र गणपत सिंह, उग्रसिंह (50) पुत्र रघुवीर सिंह, मीनाक्षी (2) पुत्री शैतान सिंह नरेंद्र (28) पुत्र भंवरसिंह झुलस गए थे।

किशोरी पारस कंवर की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया। उसकी जयपुर अस्पताल में दो-तीन दिन उपचार के बाद मौत हो गई। उसकी मां गणेशकंवर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी।

खबरें और भी हैं...