पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माइंस से पत्थर काट ले जाने पर खनि अभियंता सहित 6 के खिलाफ केस

माइंस से पत्थर काट ले जाने पर खनि अभियंता सहित 6 के खिलाफ केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

आरोलीरसदपुरा स्थित क्वारी लाइसेंसशुदा माइंस से षड्यंत्र रचकर पत्थर काट ले जाने पर बिजौलिया पुलिस ने लाडपुरा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर खनि अभियंता बिजौलिया सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बिजौलिया थाने के एएसआई बन्नाराम ने बताया कि इस्तगासे के जरिये दर्ज मामले में लाडपुरा के राजूसिंह रावत ने भीलवाड़ा निवासी सीता प|ी जगदीश अग्रवाल, विनीता प|ी घनश्याम, जगदीश पुत्र गोरधन अग्रवाल, घनश्याम पुत्र जुगलकिशोर अग्रवाल, बिजौलिया खनि अभियंता गोपाल बच्छ होड़ा निवासी गोपाल खंडेलवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने रसदपुरा स्थित उसकी क्वारी लाइसेंसशुदा करीब एक बीघा जमीन से षड्यंत्रपूर्वक पत्थर काट लिए। रिपोर्ट में राजू सिंह ने बताया कि नक्शे में बताई गई जमीन उपरोक्त लोगों ने उसे सौंप दी। इसके बावजूद यहां से पत्थर काटे जा रहे हैं। बिजौलिया पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...