पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार दस हजार रुपए किए जब्त

जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार दस हजार रुपए किए जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| प्रतापनगरपुलिस ने बापूनगर स्थित पोस्ट ऑफिस के पास जुआ खेलते छह युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जुआ सामग्री 10 हजार रुपए जब्त किए गए। प्रतापनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रभुसिंह ने बताया कि दोपहर में रिहायशी बस्ती में पोस्ट ऑफिस के पास पांच-छह युवकों के ताश पत्तों पर जुआ खेलने की सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तथा दबिश दी। पुलिस को देख वहां मौजूद युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। बाद में उनके पास से पुलिस ने दांव पर लगे करीब 10 हजार रुपए जुआ सामग्री जब्त की। गिरफ्तार युवकों में बापूनगर निवासी संजय सारस्वत, नंदकिशोर बुनकर, सुरेंद्र उर्फ पतली सिंधी, राजू खांडिया, मोहनदास सिंधी संजय शर्मा शामिल है।

खबरें और भी हैं...