पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक पांडाल में हमसफर बने 28 जोड़े

एक पांडाल में हमसफर बने 28 जोड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगानेर में हुए नामदेव समाज के समारोह में मध्यप्रदेश गुजरात के जोड़ों का भी सामूहिक विवाह

भास्करसंवाददाता | भीलवाड़ा

बसंतपंचमी पर शुक्रवार को नामदेव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 28 जोड़ाें ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान की नगर शाखा की ओर से हुए इस आयोजन में विवाहित जोड़ों ने शादी के फेरे लेने के बाद पौधा लगाकर उसके पालन-पोषण का संकल्प लिया

सांगानेर स्थित कोठारी फार्म हाउस में हुए कार्यक्रमों में दाता पायरा के संत खड़ेश्वर महाराज एवं महंत गोपालदास महाराज का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को गणेश स्थापना महिला संगीत के साथ हुई। शुक्रवार सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाज|ों के साथ निकली शोभायात्रा में बसंत उत्सव की भी झलक थी। अधिकांश महिलाएं केसरिया पीले वस्त्राभूषणों में थीं। खचाखच भरे भव्य पांडाल में पूरे दिन वैवाहिक रस्में पूरी की गईं। तोरण फेरों के समय दूल्हा-दुल्हनों की रिश्तेदार महिलाओं ने मंगलगान किए। शाम पांच बजे के करीब विदाई की रस्म हुई। संस्थान के नगर अध्यक्ष राजकुमार थुथगर ने बताया कि 11 जोड़ों का लक्ष्य लेकर तैयारियां शुरू की गई थीं। पदाधिकारियों के प्रयास ऐसे रहे कि भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़ इंदौर तक के जोड़े पहुंचे और संख्या 28 तक पहुंच गई। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य भंवरलाल जाट अन्य उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण संस्कार कराया। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कैलाश कोठारी एवं मेवाड़ महासभा अध्यक्ष सुरेशचंद्र मेहर की मौजूदगी में आशीर्वाद समारोह हुआ। कोठारी ने समाज के इस आयोजन में फार्म हाउस निशुल्क उपलब्ध कराया और एक लाख रुपए का योगदान भी दिया। समारोह में बहरूपिया जानकीलाल भांड आकर्षण का केंद्र रहे।

भीलवाड़ा. विवाह समारोह के तहत शुक्रवार को सांगानेर में निकाली गई शोभायात्रा।

खबरें और भी हैं...