कीटनाशक की गंध से 4 युवक अचेत
भास्करन्यूज.भीलवाड़ा
बदनपुरागांव में कीटनाशक की गंध से चार युवकों की हालत बिगड़ गई। जिनको शुक्रवार देर रात अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक फसल में कीटनाशक दवा छिड़क रहे थे।
काछोला थाना पुलिस के अनुसार बदनपुरा निवासी कैलाश (30)पत्र मोतीलाल धाकड़, मोहनलाल (25)पुत्र हजारीलाल धाकड़, श्यामलाल (28)पुत्र छोटूराम धाकड़, सांवर मल (25)पुत्र महावीर वैष्णव शुक्रवार शाम फसल में कीटनाशक छिड़क रहे थे। इसकी गंध से उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चौकी पुलिस की सूचना पर काछोला पुलिस शनिवार को पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।
अचेतयुवक की मौत
शंभूगढ़थाना क्षेत्र के जवानपुरा गांव के एक युवक की कीटनाशक की गंध से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अजमेर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जवानपुरा का महावीर(22)पुत्र घासीराम गत दिनों खेत पर फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसकी गंध से उसकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे अजमेर ले गए थे।