पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की हत्या का राजफाश, 2 गिरफ्तार

महिला की हत्या का राजफाश, 2 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरिया टोकरा गांवों के बीच खेत में मिली थी लाश

भास्करन्यूज. भीलवाड़ा/रायपुर

जिले के देवरिया टोकरा गांवों के बीच गत दिनों खेत में मृत मिली मालीखेड़ा की महिला कमला बलाई की हत्या की गई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या का राजफाश करते हुए देवरिया के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश है।

पुलिस रविवार को दोनों को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेगी, जिनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में बदनामी के डर से महिला की हत्या करना सामने आया है। थानाधिकारी भज्जूराम गुर्जर के अनुसार 30 अगस्त को देवरिया टोकरा गांवों के बीच एक खेत में मृत मिली मालीखेड़ा की कमला (27) प|ी नाथूलाल बलाई की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार को हत्या के आरोप में देवरिया के दो जनों लालू (25)पुत्र भूरा रैगर सोनू उर्फ मुकेश (24) पुत्र रूपलाल रैगर को गिरफ्तार किया। जबकि एक जना बबलू उर्फ बदरी पुत्र रूपलाल रैगर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

फंसानेकी धमकी पर की हत्या

थानाधिकारीका कहना है कि मृतका के देवरिया निवासी लालू रैगर से संबंध थे। जिसके चलते महिला को डेढ़ माह का गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी महिला ने लालू को देते हुए कहा कि अब मैं तेरा नाम लूंगी। इससे लालू घबरा गया तथा गांव के ही अपने दो दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इस पर लालू ने 28 अगस्त को कमला को मालीखेड़ा से देवरिया बुलाया। तीनों ने देवरिया के पास एक खेत में कमला की मुंह, नाक गला दबाकर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से पैर काट आरोपी भाग निकले।

यहथा मामला

देवरियाटोकरा गांवों के बीच ज्वार के खेत में 30 अगस्त को एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। जिसकी जानकारी खेत मालिक ने गांव के सरपंच शंकर तेली को दी। शंकर ने घटना की जानकारी रायपुर थाने में दी। रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के बावजूद मृत महिला की पहचान नहीं होने पर शव रायपुर अस्पताल में रखाया गया। एक-दो दिन बाद क्षत-विक्षत शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। अगले दो दिन बाद मृतका की शिनाख्त मालीखेड़ा निवासी नाथू बलाई ने कपड़ों के आधार पर अपनी प|ी कमला बलाई के रूप में की। उसका कहना था कि वह 28 अगस्त को मालीखेड़ा स्थित घर से बिना बताए निकली थी।

ऐसेचला पता

थानाधिकारीका कहना है कि कमला मालीखेड़ा से देवरिया नि