पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोली मोहल्ला में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार

कोली मोहल्ला में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कोलीमोहल्ले में शनिवार शाम जुआ खेलते नौ जनों को भीमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से दांव पर लगे 10 हजार 660 रुपए ताश पत्ते जब्त किए। पकड़े गए सभी लोग कोली मोहल्ला दादाबाड़ी निवासी थे, जो तीन अलग-अलग ग्रुपों में जुआ खेल रहे थे। उनके पास से 3030, 2510 5200 रुपए मिले। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के अनुसार, शाम को कोली मोहल्ला में कुछ युवकों के जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां नौ युवक तीन अलग-अलग ग्रुप में ताश पत्तों पर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देख कर उन्होंने खेल बंद कर दिया तथा इधर-उधर होने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में कोली मोहल्ला निवासी रवि पुत्र तोलाराम कोली, गोविंद पुत्र बंशीलाल कोली, राजू पुत्र सुखलाल, दादाबाड़ी निवासी हेमराज पुत्र देवीलाल कोली, सुशील पुत्र पूसा लाल, कोली मोहल्ला निवासी कन्हैयालाल पुत्र देवीलाल कोली, दादाबाड़ी निवासी पारस पुत्र चांदमल, शिव मंदिर दादाबाड़ी के पास रहने वाले दीपक पुत्र रमेश कोली डालचंद पुत्र जमनालाल कोली को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दांव पर लगे 10,660 रुपए ताश पत्ते जब्त किए।