पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक्सटाइल कॉलेज की आईआईटी दिल्ली से एमओयू की तैयारी

टेक्सटाइल कॉलेज की आईआईटी दिल्ली से एमओयू की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंटफैकल्टी को दुनिया की लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी से अवगत कराने के लिए इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदराबाद से एमओयू के बाद टेक्सटाइल कॉलेज का अब आईआईटी, दिल्ली से एमओयू होने जा रहा है। टेक्यूप (टेक्निकल एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम) के नई दिल्ली स्थित सेंट्रल ऑफिस ने टेक्यूप में सलेक्ट राज्य के सभी नौ कॉलेजों का आईआईटी से एमओयू करने का निर्णय लिया है।

प्रिंसिपल डॉ. डीएन व्यास ने बताया कि एमओयू के लिए टेक्यूप ऑफिस ने कॉलेज से निर्धारित प्रपत्र मांगे थे। ये उन्हें भेजे जा चुके हैं। राज्य के सभी नौ कॉलेजों का एमओयू टेक्यूप ऑफिस के जरिए ही आईआईटी से होगा। एमओयू होने के बाद कॉलेज के स्टूडेंट फैकल्टी एक्सचेंज के तहत वहां जाएंगे। आईआईटी की फैकल्टी यहां भी विजिट ट्रेनिंग के लिए आएगी। उन्होंने बताया कि एमओयू के जरिए आईआईटी राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों की क्वालिटी के गैप को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

पहलादल हैदराबाद रवाना

इंजीनियरिंगस्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदराबाद से एमओयू के बाद टेक्सटाइल कॉलेज का पहला बैच शुक्रवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। इसमें 12 स्टूडेंट दो फैकल्टी शामिल हैं। ये 14 15 को वहां ट्रेनिंग प्रोग्राम पर रहेंगे।

वाई-फाईका काम अटका

कॉलेजकैंपस को वाई-फाई करने का काम अटक गया है। बीएसएनएल द्वारा सामान सप्लाई नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। कॉलेज को वाई-फाई करने पर 40 लाख रुपए खर्च होंगे।