पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर जाएंगे 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता

जयपुर जाएंगे 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। वसुंधरा राजे सरकार के एक साल के जश्न पर जयपुर में शनिवार को आयोजित रैली में जिले से 15 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने शुक्रवार को पूरी ताकत झोंक दी।
भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी वीरमदेव सिंह, मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, सांसद सुभाषचंद्र बहेड़िया, पूर्व मंत्री रतनलाल जाट सहित सभी विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। सिंह ने दावा किया कि रैली के लिए 248 बसों की व्यवस्था की गई। इनमें करीब 12 हजार 500 कार्यकर्ता जाएंगे। करीब 350 चारपहिया वाहन से 2500 कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विधायकों को दी गई है। जहाजपुर की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा को सौंपी। जिला संगठन प्रभारी सिंह ने युवा मोर्चा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की सर्किट हाउस में बैठकें ली।
उन्हें बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए।
बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता समदानी, शहर अध्यक्ष मधु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, युमो जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, शहर अध्यक्ष नंदकिशोर राजपुरोहित, जिला महामंत्री गोपाल तेली ने विचार रखे। रोजगार प्रकोष्ठ शहर मंडल की बैठक नागौरी गार्डन में भाजपा शहर अध्यक्ष सुशील नुवाल की अध्यक्षता में हुई। प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष मनीष बंब ने अधिकाधिक कार्यकर्ता ले जाने का भरोसा दिलाया।
वसुंधरा सरकार का एक साल पूरा ।
(भीलवाड़ा. सर्किट हाऊस में भाजपा पदाधिकारियों की मीिटंग लेते वीरमदेव सिंह।)