पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षार्थियों की कार टैंकर से भिड़ी, चार घायल

परीक्षार्थियों की कार टैंकर से भिड़ी, चार घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनेड़ा। भीलवाड़ा मार्ग पर मानपुरा मोड़ पर शनिवार को ट्रक कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पटवारी परीक्षा देने रहे 4 परीक्षार्थी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने से भीलवाड़ा रैफर किया गया। ये सभी अजमेर जिले के रहने वाले हैं जो भीलवाड़ा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि कार मानपुरा मोड़ पर सामने से आते टैंकर से टकरा गई। सराधना (अजमेर) निवासी अमित कुमार (25) पुत्र विनोद वर्मा, राजेंद्र (23) पुत्र रघुनाथ सिंह मंडरावलिया, कुलदीप (24) पुत्र सांवरमल चौधरी तथा मकरेड़ा थाना मांगलियावास निवासी रमेश (26) पुत्र गोपाल का पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
अमित को भीलवाड़ा रैफर किया गया गया है। इन्होंने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी को शाहपुरा छोड़ते हुए भीलवाड़ा जा रहे थे। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...