पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, 11 घायल, भवानी नगर में गरमाया माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा . भवानीनगर एरिया में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष मंगलवार को भिड़ गए। एक दूसरे पर किए गए हमले में दोनों पक्षों के 11 जने घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज किए गए हैं।
भीमगंज पुलिस ने बताया कि तेजाजी चौक एरिया निवासी मोहम्मद आरीफ पठान द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया गया है कि भवानी नगर में उसके प्लॉट में गोविंद नगर निवासी इकबाल शोरगर, शब्बीर, अशरफ, सरफराज, अनवर, अहमद नूर आदि ने वहां ईंटें डलवा दी। विरोध करने पर उन्होंने तलवार सरियों के साथ हमला कर दिया।
इधर, दूसरे पक्ष से अशरफ मोहम्मद ने मामला दर्ज कराया कि वह प्लॉट उनका खरीदा हुआ है। जिसे लेकर विवाद खड़ा कर दिया गया। हमारे घर घुसकर इमरान, सरफराज, आरीफ, अकरम, अशरफ, मोहसीन, आसिफ फिरोज पठान ने मारपीट की। भवानी नगर में माहौल गरमाने के बाद पुलिस जाब्ता पहुंचा।
घायल सरफराज पुत्र निसार मोहम्मद पठान, मोहम्मद आरीफ पुत्र अहमद पठान, इमरान पुत्र निसार, इरफान पुत्र मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद साबिर पुत्र नसीब पठान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं शोरगर पक्ष से अहमद नूर, अशरफ मोहम्मद, सलीम मोहम्मद, शकीर मोहम्मद (सभी पुत्र रहीम बक्श), शबनम बानो पत्नी अशरफ असगर पुत्र इकबाल मोहम्मद को अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भवानी नगर एरिया में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहां से पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। मौके पर सीओ सिटी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधिकारी पहुंचे।