भीलवाड़ा. भारतविकास परिषद सुभाष महाराणा प्रताप शाखा की ओर से मंगलवार को हरिशेवा धर्मशाला सभागार में राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान तथा लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेषभूषा में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी कैलाश
सोनी ने बताया कि बच्चों में देश भक्ति की भावना जगाने तथा संस्कार निर्माण करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि एडीईओ प्रहलाद पारीक परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मुकन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पारसमल बोहरा, कैलाश अजमेरा, राधेश्याम सोमाणी, श्याम कुमावत, रामप्रकाश अग्रवाल, कोकिला आचार्य एवं गुणमाला अग्रवाल सहित परिषद परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान तथा लोक गीत प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुभाष शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूह गान लोक गीत प्रतियोगिता में पहला स्थान स्टीवर्ड मोरिस स्कूल ने प्राप्त किया। संस्कृत समूह गान में नोबल इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। विजेता प्रतिभागी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
हुरड़ा . राबाउमावि में मंगलवार को भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत एवं हिंदी समूहगान प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय ने हिंदी में प्रथम एवं गांधी विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में भी जवाहर नवोदय विद्यालय ने प्रथम एवं विवेकानंद केंद्र विद्यालय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय 28 सितंबर को अजमेर में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता भामाशाह रतन लाल काबरा ने की। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।