पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खम्मा घणी...मेवाड़ की धरती पर आकर रोमांचित हूं : फैजल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. महाराणा प्रताप की धरती मेवाड़ में आकर रोमांचित हूं। यह कहना है सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल महाराणा प्रताप में प्रताप की भूमिका निभाने वाले फैजल खान का। नवरात्र के उपलक्ष्य में शहर में चल रहे एक कार्यक्रम में भाग लेने आए फैजल ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सीरियल के ऑडिशन के लिए फोन आया था। मैं वहा पहुंचा तो मुझे महाराणा प्रताप के किरदार के लिए सलेक्ट किया गया। शुरू से मेरी तमन्ना टीवी कलाकार बनने की थी। सिंगिंग डांस में रुचि रही है। कक्षा दस में पढ़ने वाले फैजल की तीन छोटी बहने हैं।

गिरते-उठते सीखी घुड़सवारी

पिता नजीर खान के साथ आए फैजल ने बताया कि महाराणा प्रताप का रोल मिलने के बाद उसने काफी मेहनत की। घुड़सवारी सीखी। इस दौरान कई बार घोड़े से गिरा भी। हिंदी बोलना तलवार चलना भी सीखा।

पिता आज भी चलाते हैं ऑटो

महाराणा प्रताप का रोल निभाने वाले फैजल के पिता आज भी मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। यह बात फैजल के पिता नजीर ने कही। उन्होंने बताया कि बेटे की कामयाबी पर गर्व महसूस होता है। जब लोग यह कहते हैं कि तुम्हारा बेटा स्टार बन गया है। यह सुनकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।