पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुनिया की सबसे बड़ी कुरआन, चार आदमी खोलते हैं इसका एक पेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. विश्वविख्यात मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में दुनिया की सबसे बड़ी साइज की आकर्षक पवित्र कुरआन पहली बार प्रदर्शित की गई। इसे देखकर देशभर से आए विद्वान भी हैरान रह गए।
शोध संस्थान में बुधवार को अखिल भारतीय स्तर के सेमिनार के दौरान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें टोंक में तैयार हुई दुनिया की सबसे बड़े साइज की कुरआन को प्रदर्शित किया गया। अब तक दुनिया में सबसे बड़े साइज की कुरआन जिसकी लंबाई आठ फीट बताई जाती है, अफगानिस्तान के काबुल में है।
उसके बाद हिंदुस्तान के टोंक शहर के लोगों ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज की आकर्षक कला एवं हाथ से बने कागज पर इस कुरआन को तैयार किया है। शोध संस्थान के निदेशक अ. मोईद खान ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात ये हैं कि इस संस्थान से जुड़े लोगों ने इस कुरआन को तैयार किया। जो देश ही नहीं दुनिया में टोंक का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि इसका पेज खोलने के लिए करीब चार आदमी लगाए जाते हैं।
इसको देखकर सेमिनार में आए राष्ट्रीय स्तर के कई विद्वान भी हैरान रह गए। अपने आप में ये कुरआन बेमिसाल होने के साथ ही दुनिया के विद्वानों को अपनी ओर आकर्षित भी करेगी। कई अन्य विद्वानों ने कहा कि कुरआन की साइज एवं लिखावट आदि हैरान करने वाली है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर और देखें खास तस्वीरें...