बीकानेर. कतरियासर गांव में 27 सितंबर को सिद्ध संप्रदाय के जसनाथजी महाराज कालदे सती दादीजी के मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन होगा। जागरण के दौरान रात भर दहकते अंगारों पर नृत्य का आयोजन होगा।
इस दौरान श्री कालदे सती दादीजी के शबद, छावली, भजन-कीर्तन, वाणी आदि वादन के साथ-साथ नृत्य का आयोजन होगा। इस अवसर पर 11 क्विंटल घी में प्रसाद सभी आने वाले श्रद्धालुगण के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आने वाले पैदल यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
इस मेले में बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर आदि जिलों से लोग शिरकत करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन नाथ सिद्ध ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था सिद्ध धर्मशाला में की जा रही है। अगले दिन मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।