सेसोमूं में स्पोर्ट्स मीट
बीकानेर. डूंगरगढ़सेसोमूं गर्ल्स कालेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को हुआ। खो खो , रस्सा कसी, सतोलिया आदि खेलों में लीला टीम, सूरज सोमानी ग्रुप, कृष्णा गांधी प्रथम, गायत्री कृष्णा दल द्वितीय रही। प्राचार्य डा चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि पीटीआई रामनिवास बेनीवाल ने अहम भूमिका निभाते हुए छात्राओं को खेल की महत्ता बताई। संस्थापक जगदीश प्रसाद मूं धड़ा ने बालिकाओं को खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।