पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ के एडीजी ने किया सेक्टर मुख्यालय का दौरा

बीएसएफ के एडीजी ने किया सेक्टर मुख्यालय का दौरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक एमके सिंगला ने शनिवार को सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया। जवानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। सिंगला जैसलमेर से रवाना होकर दोपहर करीब पौने दो बजे बीकानेर पहुंचे। सेक्टर मुख्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उन्होंने मुख्यालय पर तैनात वाहिनियों की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए। जवानों से मुलाकात की उनकी समस्याएं जानी। सिंगला ने जवानों के परिवारजनों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। एडीजी ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में काफी संख्या में विकास के काम हो रहे हैं। बीएडीपी के तहत करोड़ों रुपए सरकार ने दिए हैं। कुछ देर मुख्यालय में रहने के बाद सिंगला श्रीगंगानगर के लिए रवाना हो गए।