बुजुर्ग त्रिलोक का नहीं चल रहा पता
बीकानेर | शार्दूलकालोनी निवासी 60 वर्षीय त्रिलोक वैष्णव की गुमशुदगी सदर थाना में चार फरवरी को दर्ज करवाई गई है। थानाधिकारी के अनुसार शशि दिवाकर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि साढ़े पांच फीट कद, दुबला-पतला, हल्की काली-सफेद दाढ़ी वाला गेहूंआ रंग का उसका जेठ त्रिलोक केसरिया जाकेट, खाकी पेंट चप्पल पहने हुए कहीं चला गया।