खूब खेले और इनाम जीते
बीकानेर|स्वामी रामनारायण आर एस वी विद्यालय करणी नगर लालगढ़ में आयोजित खेल दिवस में प्री नर्सरी से 11 वीं तक के 900 से अधिक बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की खेल प्रतिभा को सराहा और उनका उत्साह वर्धन किया। नौ तरह की दौड़ों में तो सभी बच्चे शामिल हुए। कुल 58 तरह के खेल बच्चों ने खेले। इनमें से म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा के दौरान खेल मैदान खुशियों से भर गया। प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं सहित अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डा संदीप अग्रवाल ने विजेताओं को शिक्षा के साथ खेल और सामाजिक गतिविधियों में अव्वल रहने की शुभ कामनाएं दी।