काव्य संग्रह ‘मां’ का विमोचन
कृति मां का लोकार्पण करते अतिथि।
बीकानेर |दमयंती गोस्वामीकी प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पुत्र प्रशांत गोस्वामी की ओर से लिखे काव्य संग्रह ‘मॉ’ का विमोचन सिंथेसिस डायरेक्टर परिवारजन ने किया। इस मौके पर नगेन्द्र किराड़ू ने काव्य संग्रह की गरिमा विषय मार्मिकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया इस पुस्तक को रचकर मां को आदरांजलि अर्पित की है। इस मौके पर लेखक गोस्वामी ने कहा कि मां शब्द जितना छोटा है उसकी गरिमा उतनी ही महान है। मां की सेवा सर्वश्रेष्ठ पूजा है। निदेशक जेठमल सुथार ने बताया कि संस्था की ओर से निर्धन विद्यार्थियों के लिए दमयंती छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। वर्तमान में 45 विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं। मनोज बजाज ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों को लिए प्रेरणा स्रोत बताया। डॉ. श्वेता गोस्वामी ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन गिरिश शर्मा ने किया।