यशंवतपुर गाड़ी के लिए होने लगा रिजर्वेशन
बीकानेर | रेलवेप्रशासन ने यात्री यातायात को देखते हुए बीकानेर से यशवंतपुर के मध्य 28 30 सितंबर को चलने वाली विशेष प्रीमियम गाड़ी संख्या 02692 का आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से आरक्षण शुरू हो गया है। 28 सितंबर से 28 अक्टूबर तक कुल 10 ट्रिप चलने वाली गाड़ी का आरक्षण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इंटरनेट के माध्यम से ही करवाया जा सकता है। इस गाड़ी में 01 टू टायर एसी, 02 एसी थ्री टायर, 12 शयनयान तथा 02 एसएलआर सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।