पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर सैन्य छावनी में टिकट आरक्षण सेवा शुरू

बीकानेर सैन्य छावनी में टिकट आरक्षण सेवा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर |बीकानेर सैन्यछावनी में गुरुवार को पीआरएस यानि टिकट आरक्षण सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा का उद्घाटन जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अनिल पी डेरे ने किया।

इस अवसर पर मेजर जनरल डेरे ने कहा कि यह उपलब्धि रेल मंत्रालय रक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रय|ों से संभव हो सकी। प्रदेश की अन्य छावनियों में यह सुविधा पहले से ही सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। इससे सैनिकों के आवागमन की कठिनाइयां कम होंगी। उन्होंने कहा कि छावनी में रहने वाले सैनिकों, उनके परिवार, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल तथा छावनी के आमजनों को रोज की रेल आरक्षण की भाग दौड़ तथा लंबी कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इस मौके पर ब्रिगेडियर ए.डी.एस. ढिल्लो, सेना मेडल, ब्रिगेडियर राकेश कपूर, ब्रिगेडियर ए.एस. कसाना, वीर चक्र, पीयूष मोरदिया, डीआईजी, सीमा सुरक्षा बल, ग्रुप कैप्टन राज कुमार शर्मा, वायु सेना स्टेशन बीकानेर, कर्नल महेंद्र सहित अन्य सैन्य अधिकारी, सरदार साहिबान और जवान उपस्थित थे।