- Hindi News
- किसानों को ट्रेक्टरों का रख रखाव और खूबियां बताई
किसानों को ट्रेक्टरों का रख-रखाव और खूबियां बताई
बीकानेर | गजनेररोड स्थित न्यू हॉलैंड के डीलर मालिक केवल कृष्ण ने बताया कि नवरात्रा के पहले दिन किसानों को ट्रेक्टरों के रख-रखाव और खूबियों के बारे में बताया। कंपनी के सर्विस इंजीनियर दीपेंद्र शर्मा ने किसानों को न्यू हॉलैंड ट्रेक्टरों की विशेषता बताई। इस मौके पर जटवाणी ऑटोज की एक ब्रांच का लूणकरणसर में कालू रोड पर शुभारंभ किया गया। ब्रांच मैनेजर रामकुमार ने बताया कि पहले दिन पांच ट्रैक्टर की डिलवरी दी गई।
बालाजीट्रैक्टर के शोरूम का शुभारंभ
बीकानेर | नवरात्राके पर्व पर जयपुर रोड पर बालाजी टेक्टर कंपनी के नए शोरूम का शुभारंभ हुआ। महिंद्रा एवं महिंद्रा के जोनल हैड सुनील जानसन ने शोरूम का उद्घाटन किया। जानसन ने इस मौके पर महिंद्रा के नए ट्रैक्टर अर्जुन नोवा की खूबियों के बारे में बताया। नवरात्रा योजना के तहत 105 किसानों को महिंद्रा ट्रैक्टर की चाबियां सौंपी गई। बालाजी ट्रैक्टर कंपनी के लक्ष्मण गोदारा ने किसान भाईयों का साफा पहनाकर कर सम्मान किया। साथ ही महिंद्रा के नए नोवा ट्रैक्टर को लांच किया गया।
रौनकगारमेंट में दीपावली धमाका योजना शुरू
बीकानेर | खजांचीमार्केट स्थित रौनक गारमेंट में दीपावली के उपलक्ष में सभी प्रकार के किड्स वियर पर एक हजार रुपए की खरीद पर लक्की कूपन की योजना शुरू की गई है। यह योजना 25 सितंबर से 13 नवंबर तक जारी रहेगी। जिसमें बम्पर पुरस्कार होंडा एक्टिवा स्कूटी है। प्रथम पुरस्कार एलसीडी टीवी, दूसरा पुरस्कार एलजी वांशिग मशीन एवं माइक्रोवेव ऑवन एलजी, बच्चों की साइकिल, स्टडी टेबल, बाथरूम सेट, स्कूल बैग, अजंता दीवार घड़ी सहित 363 पुरस्कार है। ड्रॉ 14 नवंबर, 2014 को रोनक पैलेस जस्सूसर गेट में खोला जाएगा।