त्यौहारों पर एलजी शॉपी फाइनेंस धमाका
बीकानेर | रानीबाजार स्थित एल जी शॉपी के मैनेजर सुरेश गुर्जर ने बताया कि नवरात्रा, ईद, दशहरा दीपावली के उपलक्ष में एलजी एवं बजाज फाइनेंस की ओर से अलग-अलग स्कीम शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि एलईडी पर एक वर्ष की अतिरिक्ति वारंटी, डीवीडी प्लेयर, ब्लयूरे प्लेयर, साउंड बार, होम थियेटर और वंशीग मशीन पर दस साल की वारंटी, माइक्रोवेव ऑवर पर तीन साल की वारंटी और ढेरों आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। बजाज ईएमआई कार्ड के ग्राहक को पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जा रही है। बजाज वर्तमान ग्राहकों के लिए सौ से दस हजार रुपए नगद की सुविधा दी जा रही है। शून्य प्रतिशत डाउन पेमेंट पर चुनिंदा मॉडल पर स्कीम लागू है।