पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्याओं का पूजन, कलाकारों का सम्मान

कन्याओं का पूजन, कलाकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सिंधीसमाज ने झूलेलाल जी के मंदिर, रथखाना एवं धोबीतलाई में असूचंड महोत्सव पर विभिन्न अनुष्ठान किए। अमरलाल मंदिर रथखाना के सचिव हीरानंद रीझवानी ने बताया कि झंडारोहण से आरंभ हुए महोत्सव में मानूराम, रमेश कुमार आहूजा, चंद्र प्रकाश, सतीश रीझवानी, धनपत राय आदि कलाकारों ने आयो लाल झूलेलाल के जयकारों के बीच कीर्तन किया। ढोलक पर संगत सुगन चंद हेमंत ने की। इस अवसर पर भंडारा में समाज के लोगों ने प्रसाद लिया। शाम को वीना आहूजा, भारती चंदानी आदि ने भजन संध्या में प्रस्तुति दी। बेहराणा साहब के विसर्जन के साथ अनुष्ठान संपन्न किए गए।

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, भारतीय सिंधु सभा महानगर के तत्वावधान में धोबी तलाई में 151 कन्याओं का पूजन एवं चेटीचंड के कलाकारों को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के किशन सदारंगानी ने बताया कि शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य के मुख्य आतिथ्य में हुए आयोजनों के तहत जय झूलेलाल युवा मंडली ने भजन माला प्रस्तुत की। मनीष भगत, रमेश भगत, मन्नू मल सदारंगाणी, दीपचंद सदारंगाणी के तत्वावधान में सत्संग किया गया। पवित्र बेहराणा साहब की ज्योति का विसर्जन सिंधी लोक नृत्य छेज के आयोजन के साथ किया गया। पल्लव अरदास रुक्मिणी देवी, लीला वली रमानी, कमला सदारंगाणी, भारती ग्वाला नी, कला देवी द्वारा की गई।

असूचंड महोत्सव पर भजन प्रस्तुत करते सिंधी समाज के लोग।