- Hindi News
- सीसीटीवी कैमरे लगें, शिकायतों का हो निस्तारण
सीसीटीवी कैमरे लगें, शिकायतों का हो निस्तारण
शहर के विकास की बात के साथ-साथ लोगों की सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए शहर में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। चौखूंटी ओवरब्रिज इसका उदाहरण है कि जब से यह ओवरब्रिज बना है लोगों की सामाजिक सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है।
यह कहना था वार्ड 49 से 54 तक के लोगों का। जो शनिवार को रावतसर हाउस में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित रूबरू कार्यक्रम में पहुंचे। लोगों ने चौखूंटी ओवरब्रिज के नीचे के दो से तीन अंडरब्रिज बनाने की बात रखते हुए कहा कि शव यात्रा ले जाने के लिए भी तीन से चार किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है जो गलत है। अगर अंडरब्रिज बन सके तो चौखूंटी क्रॉसिंग के रास्ते को खोल दिया जाए। रूबरू में पहुंचे लोगों ने एक बार फिर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, रोड लाइट, आवारा पशु अादि समस्याअों को ऑनलाइन करने के लिए वाट्सअप या कोई पोर्टल तैयार करे। इन पाेर्टल पर जो जागरूकता के साथ शहर की समस्याओं को उठाए उन्हें समय-समय पर सम्मानित करने की योजना बनाए जाने की जरूरत है। लोगों ने पुरानी गिन्नाणी, फड़बाजार, कुचीलपुरा में नासूर बन चुके नालों की मरम्मत कराकर उनकी सफाई करवाने के लिए भी कहा। (रुबरु: पेज 4)
वहींचौखूंटी ओवरब्रिज के पास की गलियों में हुए अतिक्रमण, यहां रोड की स्थिति और पुराने पावर हाउस के पास सफाई कराकर स्कूली बच्चों और मंदिर-मस्जिद में जाने वाले लोगों को राहत देने की मांग उठाई।
रुबरु कार्यक्रम में समस्याएं बताते लोग।
ये समस्याएं है विकास में बाधक
>फड़बाजार में अतिक्रमण, बेतरतीब यातायात, खुला पड़ा नाला।
> कुचीलपुरा में खुला नाला।
> महिला मंडल स्कूल के सामने रोड पर बिखरा कचरा।
> पुरानी गिन्नाणी में क्षतिग्रस्त सड़कें और गंदगी पर विचरण करते आवारा पशु।
> इन वार्डों में कहीं पर भी कचरा कलेक्शन सेंटर नहीं।
येकरें तो बन सकता है स्मार्ट वार्ड
>क्लीन-ग्रीन बनाने के लिए जगह-जगह पर हो पौधरोपण।
> बच्चों को स्कूल में ही मिले साफ-सुथरा रखने की सीख।
> नाले और सड़कों को मापदंडों और गुणवता परक बनाया जाए।
> फिर से शुरू हो घर-घर कचरा संग्रहण की योजना।
> आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष कार्ययोजना बने, जो गोशाला संचालक इसे लेने से इंकार करे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।