पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागौरण हवा ने बढ़ाई तपिश

नागौरण हवा ने बढ़ाई तपिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। नागौरण हवा ने सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में धूप की तल्खी को बढ़ा दिया है। शनिवार को सुबह से ही धूप तेज थी जिसके कारण लोगों को तपिश अधिक महसूस हुई। हालांकि हवा की रफ्तार छह किमी प्रतिघंटा होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को धूप की तल्खी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।